भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने कराया खेल महोत्सव, विजेताओं पर हुई ₹21-21 हजार की बारिश

दैनिक भारतवर्ष | रोहतास ब्यूरो | विशेष ग्राउंड रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क : रोहतास

रोहतास प्रखंड के तेलकप पंचायत स्थित पीपीसीएल खेल मैदान में रविवार को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय की पहल पर एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दिनभर चले खेलों के बाद शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह से संगीतमय और उत्साहपूर्ण बनाए रखा।

ritesh-pandey-bhojpuri-actor-singer
तेलकप में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय /फोटो – दैनिक भारतवर्ष

साइकिल रेस से लेकर पानी-पूरी तक का मुकाबला

प्रतियोगिता के दौरान साइकिल रेस, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर (कुर्सी दौड़) और पानी-पूरी खाने की प्रतियोगिता जैसी कई मनोरंजक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

  • साइकिल रेस: रसूलपुर की नब्या कुमारी ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी।

  • म्यूजिकल चेयर: रीना गुप्ता शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनीं।

  • पानी-पूरी प्रतियोगिता: रंजना कुमारी और भव्य कुमारी ने सबसे तेज प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच से ₹21-21 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। बड़ा पुरस्कार मिलने पर विजेताओं और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे।

रितेश पांडेय के गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

खेलकूद के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय ने अपने एक से बढ़कर एक चर्चित गीतों की प्रस्तुति दी। देर रात तक मैदान में मौजूद हजारों की संख्या में दर्शक उनके गानों पर झूमते रहे और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देना, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और गांव में स्वस्थ मनोरंजन का वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय खेल समिति और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

Share Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top