• HINDI NEWS
  • बिहार
  • शाहाबाद के विंध्याचल राय बने अपर महाधिवक्ता, संजय कुमार को विधि पदाधिकारी की जिम्मेदारी
विंध्याचल राय अपर महाधिवक्ता, संजय कुमार बने विधि पदाधिकारी

शाहाबाद के विंध्याचल राय बने अपर महाधिवक्ता, संजय कुमार को विधि पदाधिकारी की जिम्मेदारी

नियुक्ति पर रोहतास और कैमूर के अधिवक्ताओं में खुशी, व्यवहार न्यायालयों में मिठाई बांटकर दी बधाई

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

सासाराम: बिहार सरकार के विधि विभाग ने पटना उच्च न्यायालय में सरकारी मुकदमों के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शाहाबाद क्षेत्र के दो अधिवक्ताओं को सौंपी हैं। विंध्याचल राय को अपर महाधिवक्ता तथा संजय कुमार को विधि पदाधिकारी नियुक्त किए जाने पर रोहतास और कैमूर के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।

शाहाबाद क्षेत्र के अधिवक्ताओं में खुशी

विंध्याचल राय और संजय कुमार की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद रोहतास एवं कैमूर जिले के व्यवहार न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

अधिवक्ताओं ने विंध्याचल राय और संजय कुमार के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अधिवक्ताओं का कहना है कि शाहाबाद क्षेत्र से जुड़े विधि क्षेत्र के लोगों को उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

दोनों की नियुक्ति को लेकर स्थानीय विधि जगत में उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

इस दौरान बधाई देने वालों में धर्मेंद्र प्रताप दुबे, कमलेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार राय, प्रतिभा पल्लवी, मिथिलेश कुमार सिन्हा, अश्वनी कुमार सिन्हा, शशि भूषण सिंह, बिनोद कुमार सिंह, मनोज तिवारी, अमरजीत श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, सुबोध मिश्रा, जनक राज किशोरी, अनिल कुमार, बलदेव कुमार, रमाशंकर सिंह, तेज उपेंद्र नारायण, राज बिहारी सिंह, शिवम तिवारी, सुरेंद्र कुमार और अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

अधिवक्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

चीन को 3-1 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-1 से हराकर रचा इतिहास, चौथी बार बनी एशियन चैंपियन

भोपाल में खेले गए फाइनल में भारत ने चीन के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की; दीपिका…

झारखंड के रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुजू के पास हुआ हादसा, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले…

सासाराम व्यवहार न्यायालय में गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के कानूनी अधिकारों पर लॉ फाउंडेशन की अधिवक्ताओं के साथ बैठक

गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के अधिकारों पर सासाराम में विधिक मंथन, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुपालन पर जोर

लॉ फाउंडेशन की बैठक में करीब 40 अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार बंदियों…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top