• HINDI NEWS
  • बिहार
  • शिक्षकों की मांगों को लेकर सासाराम में बीएसटीए गोप गुट का सत्याग्रह, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी
शिक्षकों का सत्याग्रह मार्च- सासाराम

शिक्षकों की मांगों को लेकर सासाराम में बीएसटीए गोप गुट का सत्याग्रह, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी

केंद्रीय वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना और समान वेतन समेत लंबित सेवा-संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग; सरकार से शीघ्र निर्णय की अपील

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

सासाराम: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बीएसटीए गोप गुट की रोहतास जिला इकाई ने शनिवार को जिला मुख्यालय सासाराम में सत्याग्रह सभा सह सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया। संगठन के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापकों समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

सत्याग्रह के दौरान शिक्षकों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने तथा शिक्षकों से जुड़ी लंबित सेवा-संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।

सासाराम में शिक्षकों का सत्याग्रह मार्च
सासाराम में शिक्षकों का सत्याग्रह मार्च (फोटो/दैनिक भारतवर्ष)

केंद्रीय वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना की मांग

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों, विशिष्ट शिक्षकों और विद्यालय अध्यापकों समेत सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए वेतनमान से जुड़ी विसंगतियों का समाधान किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान देने और पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी।

सत्याग्रह सभा का नेतृत्व बीएसटीए गोप गुट के जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव सैयद शाकिर इमाम भी मौजूद रहे।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्रा ने कहा कि रोहतास जिले के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है और सभी शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान लागू नहीं किया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव सैयद शाकिर इमाम ने कहा कि शिक्षकों की मांगों की अनदेखी लंबे समय तक स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और पुरानी पेंशन योजना को शिक्षकों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। संगठन की ओर से कहा गया कि सरकार से वार्ता और समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं होने पर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से पटना में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग

जिला महासचिव सत्यनारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी वकील अहमद और जिला प्रवक्ता रविश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सत्याग्रह मार्च का उद्देश्य शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा-संबंधी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है और मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में शिक्षक दुर्गेश तिवारी, अखिलेश कु. सिंह, भास्कर सिंह, पिंटू कु. सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनय पांडेय, संतोष कुमार, विद्या भूषण पाठक, अनिल कुमार पांडेय और चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

सासाराम व्यवहार न्यायालय में गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के कानूनी अधिकारों पर लॉ फाउंडेशन की अधिवक्ताओं के साथ बैठक

गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के अधिकारों पर सासाराम में विधिक मंथन, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुपालन पर जोर

लॉ फाउंडेशन की बैठक में करीब 40 अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार बंदियों…

आरा में विधायक विशाल प्रशांत के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता

आरा में विशाल प्रशांत के नेतृत्व में निकली पदयात्रा, भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता, स्वामी सहजानंद ब्रह्मऋषि आश्रम से शुरू…

सासाराम मंडल कारा में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी मिस्टर राज का औचक निरीक्षण

सासाराम मंडल कारा में डीएम-एसपी की दस्तक, सुरक्षा से लेकर बंदियों की सुविधाओं तक की हुई पड़ताल

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और एसपी मिस्टर राज ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों, निगरानी व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top