सासाराम के बौलिया मोड़ पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने जगदेव प्रसाद के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष
सासाराम: शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू रोहतास के जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की। उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद ने अपने अल्प जीवनकाल में सामाजिक रूप से पिछड़े और वंचित लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। उनके जीवन और संघर्ष से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने जगदेव प्रसाद को एक महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके विचारों और सामाजिक संघर्ष को याद करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर गिरेन्द्र सिकरिवार, रिंकू सिंह, अलख निरंजन, असलम अंसारी, तौसीफ आलम, रेहाना खातून, वीरेन्द्र गोंड़, जमालुद्दीन सिदिकी, उषा कुशवाह और उमाशंकर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहीद जगदेव प्रसाद के सामाजिक संघर्ष, वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके योगदान और उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।















