• HINDI NEWS
  • खेल
  • सासाराम में सुनील ज्वाला स्मृति अर्ध मैराथन का आयोजन, श्रीकांत और संतोषी ने हासिल किया प्रथम स्थान
Image

सासाराम में सुनील ज्वाला स्मृति अर्ध मैराथन का आयोजन, श्रीकांत और संतोषी ने हासिल किया प्रथम स्थान

कुम्हऊ गेट से न्यू फजलगंज स्टेडियम तक हुई दौड़, पुरुष-महिला वर्ग के विजेताओं सहित 90 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

सासाराम: खेल प्रेमी एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रवक्ता तथा एथलेटिक और क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव स्वर्गीय सुनील ज्वाला की स्मृति में मंगलवार को सासाराम में सुनील ज्वाला स्मृति अर्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में रोहतास जिले के अलावा बाहर से आए पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।

अर्ध मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित और आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ कुम्हऊ गेट, सासाराम से शुरू होकर न्यू फजलगंज स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई।

पुरुष वर्ग में श्रीकांत कुमार रहे प्रथम

अर्ध मैराथन के पुरुष वर्ग में गायघाट के श्रीकांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस जमैका दूसरे और रौशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुष वर्ग में इसके बाद विकास कुमार ने चौथा, राहुल कुमार ने पांचवां, जे.डी. कुमार ने छठा, गणेश कुमार ने सातवां, आलोक कुमार ने आठवां, विश्वजीत कुमार ने नौवां और लकी कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया।

सासाराम में सुनील ज्वाला स्मृति अर्ध मैराथन
सासाराम में सुनील ज्वाला स्मृति अर्ध मैराथन (फोटो/दैनिक भारतवर्ष)

महिला वर्ग में संतोषी कुमारी अव्वल

महिला वर्ग में संतोषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंदा कुमारी दूसरे और ममता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

विजेताओं को ट्रैक सूट, अन्य प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल

पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया। वहीं अन्य करीब 90 प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण में आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान, सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई के निदेशक महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रिदम फाउंडेशन स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार, दीपक कुमार, गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सोनू कुमार तथा वार्ड पार्षद 11 एवं समाजसेवी शैलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने वाले सदस्य हुए सम्मानित

मैराथन के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले रोहतास कबड्डी संघ के उपसचिव मनोज कुमार, रोहतास बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार, एथलीट ट्रेनर एवं एथलेटिक संघ के उपसचिव करन जी, चितरंजन कुमार, क्रिकेट क्लब के राकेश कुमार, टाइगर टीम के साधन सोयन, बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक राहुल सिंह तथा मुरादाबाद के समाजसेवी एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव मंटू यादव समेत अन्य लोगों की भूमिका रही।

आयोजन समिति के सदस्य विकास कुमार, बबलू कुमार, दया चौधरी, अंजनी पासवान, विकी कुमार, राकेश कुमार, नवल कुमार, सोनू सेठ, संतोष ओझा और देवेंद्र लाल को भी सम्मानित किया गया।

17 वर्षों से जुड़े सदस्यों का भी हुआ सम्मान

आयोजकों के अनुसार, इस मैराथन आयोजन से पिछले 17 वर्षों से लगातार जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पटेल आईटीआई कॉलेज के एमडी महेंद्र सिंह और चंद्रशेखर पासवान ने सदस्यों को सम्मान प्रदान किया।

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ स्वर्गीय सुनील ज्वाला की खेलों के प्रति समर्पित भूमिका को स्मरण करना भी है।

संघ की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की।

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

सासाराम समाहरणालय के समक्ष छात्राओं से जुड़े मामले को लेकर भाजपा रोहतास का विरोध प्रदर्शन

छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सासाराम में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग

रोहतास भाजपा ने समाहरणालय के समक्ष जताया विरोध; जिला अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में जुटे पार्टी पदाधिकारी…

रोहतास के डेहरी नहर हादसे में लक्ष्मी कुमारी का शव मिलने से जुड़ी खबर

रोहतास: डेहरी की नहर में डूबी लक्ष्मी कुमारी का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम

घरेलू विवाद के बाद नहर में कूदने की बात आई सामने, पत्नी को बचाने के लिए पति ने…

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा समाचार

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत पर उठाए सवाल

मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विवाद गहराया; शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हिरासत, मेट्रो सेवाओं और नागरिकों की आवाजाही…

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हस्तांतरित / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार में 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे ₹1,237 करोड़, जानिए किसे मिली कितनी राशि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सितंबर 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का किया भुगतान; वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top