• HINDI NEWS
  • बिहार
  • भाजपा डेहरी मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर
भाजपा डेहरी मंडल की मासिक बैठक

भाजपा डेहरी मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर

बडीहा गांव में आयोजित बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यक्रमों को नियमित करने पर चर्चा

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

डेहरी ऑन सोन: इंद्रपुरी क्षेत्र के बडीहा गांव में सोमवार, 7 सितंबर को भाजपा डेहरी मंडल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा डेहरी मंडल अध्यक्ष कन्हैया राम ने की। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश भाजपा सदस्य सह मंडल प्रभारी बबल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों पर चर्चा

मुख्य अतिथि बबल कश्यप ने बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक माह मंडल बैठक और शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की जानी चाहिए। इसके साथ ही महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर करने की बात कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें पार्टी के सरल ऐप पर भी अपलोड की जाएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज हो सके।

कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी

बैठक में पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। मंडल स्तर पर नियमित बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी जोर दिया गया।

कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर रोहतास जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडेय, महामंत्री श्रीकांत मिश्रा, पूर्व महामंत्री सोनू सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार, रवि प्रकाश, दर्पण कुमार समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भारतवर्ष
व्यूज़ नहीं, न्यूज़ की बात

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

पटना हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव राय द्वारा मंडल कारा सासाराम के निरीक्षण और तीन पार्कों के उद्घाटन का दृश्य।

सासाराम मंडल कारा में न्यायमूर्ति राजीव राय ने किया निरीक्षण, तीन नवनिर्मित पार्कों का हुआ उद्घाटन

महिला बंदियों के मामलों की ली जानकारी, छोटे एवं कम गंभीर मामलों में पात्र बंदियों की शीघ्र रिहाई…

सासाराम में 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले 33 हजार ग्रामीण चिकित्सकों के सम्मान समारोह की प्रेस वार्ता

सासाराम में 6 दिसंबर को जुटेंगे ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मी, 33 हजार चिकित्सकों के सम्मान की तैयारी

आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन और शेरशाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार…

चीन को 3-1 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-1 से हराकर रचा इतिहास, चौथी बार बनी एशियन चैंपियन

भोपाल में खेले गए फाइनल में भारत ने चीन के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की; दीपिका…

झारखंड के रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुजू के पास हुआ हादसा, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top