• HINDI NEWS
  • बिहार
  • स्काउटिंग से विद्यार्थियों में नेतृत्व और सेवा भावना का विकास, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड सम्मानित
भारत स्काउट और गाइड रोहतास के प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों के साथ स्काउट और गाइड

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में नेतृत्व और सेवा भावना का विकास, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड सम्मानित

डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद समेत अधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड को मेडल और मोमेंटो से किया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

सासाराम: भारत स्काउट और गाइड, रोहतास के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जिले के वरीय अधिकारियों ने स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना की। शिविर का आयोजन जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) डॉ. आकांक्षा आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, डीआरडीए डायरेक्टर सह डीपीओ माध्यमिक जय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि पहुंचे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें प्रशिक्षण शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

अनुशासन और सेवा भावना की अतिथियों ने की सराहना

अधिकारियों ने शिविर के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स की कार्यशैली, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और टीम भावना का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अतिथियों के अनुसार, इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, नेतृत्व, अनुशासन और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में मिल-जुलकर कार्य करने और आत्मनिर्भर बनने की क्षमता भी मजबूत होती है।

भारत स्काउट और गाइड, रोहतास के कार्यों की प्रशंसा

अधिकारियों ने भारत स्काउट और गाइड, रोहतास द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के बेहतर प्रदर्शन और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह ने अधिकारियों के शिविर में पहुंचने और मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड को मिला सम्मान

शिविर के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद द्वारा मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया।

प्रशिक्षण शिविर में टोली नायक के रूप में विनायक कुमार, प्रिंस कुमार, रविशंकर कुमार, अंकित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, आरिफ अली, अनुज कुमार, अनमोल कुमार, आदर्श कुमार, पवन तिवारी, आशुतोष कुमार, हरिओम कुमार, अभिषेक शर्मा और रितेश कुमार शामिल रहे।

वहीं गाइड वर्ग में दीप रानी राज, रौशन आरा, काजल कुमारी, लक्की कुमारी, सलोनी कुमारी और अंजली कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्काउट्स एवं गाइड्स ने भाग लिया।

प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को दी गई बधाई

शिविर के सफल आयोजन पर अधिकारियों एवं आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों, स्काउट्स और गाइड्स को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी देते हैं।

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

सासाराम व्यवहार न्यायालय में गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के कानूनी अधिकारों पर लॉ फाउंडेशन की अधिवक्ताओं के साथ बैठक

गिरफ्तारी और हिरासत में बंदियों के अधिकारों पर सासाराम में विधिक मंथन, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुपालन पर जोर

लॉ फाउंडेशन की बैठक में करीब 40 अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार बंदियों…

आरा में विधायक विशाल प्रशांत के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता

आरा में विशाल प्रशांत के नेतृत्व में निकली पदयात्रा, भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता, स्वामी सहजानंद ब्रह्मऋषि आश्रम से शुरू…

सासाराम मंडल कारा में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी मिस्टर राज का औचक निरीक्षण

सासाराम मंडल कारा में डीएम-एसपी की दस्तक, सुरक्षा से लेकर बंदियों की सुविधाओं तक की हुई पड़ताल

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और एसपी मिस्टर राज ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों, निगरानी व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top