• HINDI NEWS
  • धार्मिक
  • करगहर में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा भाईचारे और सौहार्द का संदेश
karaghar-eid-un-milad-un-nabi-julus-fi

करगहर में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा भाईचारे और सौहार्द का संदेश

धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए सैकड़ों लोग, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के साथ प्रेम, शांति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

न्यूज़ डेस्क : रोहतास | दैनिक भारतवर्ष

करगहर: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर करगहर बाजार में मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। धार्मिक उत्साह और उल्लास के बीच निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी नजर आया, जिसके माध्यम से देशप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। करगहर बाजार में जुलूस के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-उन-मिलादुन नबी की शुभकामनाएं दीं।

karaghar-eid-un-milad-un-nabi-julus-in
करगहर में ईद-उन-मिलादुन नबी पर भव्य जुलूस (फोटो/दैनिक भारतवर्ष)

महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने दी पर्व की शुभकामनाएं

जुलूस में महागठबंधन समर्थित पूर्व सीपीआई प्रत्याशी, करगहर विधानसभा महेन्द्र प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उन-मिलादुन नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, मानवता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि करगहर की गंगा-जमुनी तहजीब आपसी प्रेम और सौहार्द की मिसाल रही है। क्षेत्र की शांति और एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए।

बड़ी संख्या में लोग जुलूस में हुए शामिल

जुलूस में खलीफा सनौवर राइन, गुड्डू राइन, शहजाद राईन, अख्तर राइन, इरशाद राईन, जलालुद्दीन अंसारी, सद्दाम अली, वार्ड सदस्य पप्पू राईन, मूसा अंसारी, राजू राईन, सागीर राईन और रमजान अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले इस जुलूस में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रमुखता से दिखाई दिया। आयोजन के दौरान करगहर बाजार में पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

शेयर करें :

यह भी पढ़ें

डेहरी के अंबेडकर नगर में नारायण केयर द्वारा आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श शिविर

डेहरी के अंबेडकर नगर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, करीब 100 लोगों ने लिया हिस्सा

नारायण केयर की पहल पर आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने मानसिक समस्याओं के लक्षण, समय पर पहचान, देखभाल…

सासाराम समाहरणालय के समक्ष छात्राओं से जुड़े मामले को लेकर भाजपा रोहतास का विरोध प्रदर्शन

छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सासाराम में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग

रोहतास भाजपा ने समाहरणालय के समक्ष जताया विरोध; जिला अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में जुटे पार्टी पदाधिकारी…

रोहतास के डेहरी नहर हादसे में लक्ष्मी कुमारी का शव मिलने से जुड़ी खबर

रोहतास: डेहरी की नहर में डूबी लक्ष्मी कुमारी का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम

घरेलू विवाद के बाद नहर में कूदने की बात आई सामने, पत्नी को बचाने के लिए पति ने…

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा समाचार

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत पर उठाए सवाल

मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विवाद गहराया; शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हिरासत, मेट्रो सेवाओं और नागरिकों की आवाजाही…

dainik_bharatvarsh_ad_1920x300

Scroll to Top