धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर करारा जवाब

न्यूज़ डेस्क : नई दिल्ली

देश के शिक्षा क्षेत्र में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से त्यागपत्र देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर इस निर्णय को मंजूरी दी।

 

edu.monister-prahlad-joshi
प्रल्हाद जोशी केंद्रीय शिक्षा मंत्री (सांकेतिक/फाइल फोटो/दैनिक भारतवर्ष)

विपक्ष की अवसरवादी राजनीति पर कुठाराघात

हालिया परीक्षा तंत्र की चुनौतियों और विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्ष ने जिस प्रकार छात्रों के भविष्य पर राजनीति चमकाने की कोशिश की, सरकार के इस कदम ने उनके सभी मनगढ़ंत एजेंडों पर विराम लगा दिया है। विपक्ष केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाने में जुटा रहा, जबकि मोदी सरकार ने नैतिक मूल्यों का परिचय देते हुए तत्काल प्रभाव से कड़े और पारदर्शी कदम उठाए हैं। विरोधी दल लगातार देश की साख और परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे, लेकिन सरकार के इस सख्त फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं का हित किसी भी राजनीति से ऊपर है।

आरएसएस (RSS) की विचारधारा और कुशल प्रशासनिक अनुभव

प्रल्हाद जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और कर्नाटक की धारवाड़ सीट से लगातार पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं। जोशी की वैचारिक और सांगठनिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रही है। संघ के संस्कारों और अनुशासन में पले-बढ़े प्रल्हाद जोशी को उनकी सख्त निर्णय क्षमता और संगठनात्मक दक्षता के लिए जाना जाता है।

edu.monister-prahlad-joshi
प्रल्हाद जोशी केंद्रीय शिक्षा मंत्री (सांकेतिक/फाइल फोटो/दैनिक भारतवर्ष)

 

इससे पहले उन्होंने कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है। वर्तमान में वे उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

सुधारों को मिलेगी नई गति

प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था, खासकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पुनर्गठन और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को नई दिशा मिलने की पूरी उम्मीद है। जहां एक तरफ विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहा है, वहीं प्रल्हाद जोशी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधारों को बिना किसी समझौते के मजबूती से लागू किया जाएगा।

Share Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top